भगवान शिव का हुआ अघोरी रूप का श्रृंगार

श्री मध्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में लघुु रुद्राभिषेक सम्पन्न

जोधपुर, शहर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थिति श्रीमध्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावण माह के अंतर्गत हर वर्ष की भांति आज शनिभगवान शिव का वार को श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा पं सत्यनारायण राजवेदिया, पं वीरेन्द्र राज जोशी, पं अरुण व्यास, पं अनिल बोहरा, पं प्रदीप दवे, पं मनीष ओझा, पं दीपक बोहरा, पं अश्विनी दवे के सानिध्य में लघु रुद्राभिषेक किया गया।

Aghori form of Lord Shiva

विक्रांत दवे व पं विकास दवे ने बताया कि क्षेत्र पार्षद सुष्मिता ओझा के आतिथ्य में गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लघु रुद्राभिषेक दोपहर 1.15 प्रारंभ हुआ जिसमें अरुण दवे, राकेश दवे, प्रतीक बोहरा, धनजंय दवे, सुदर्शन ओझा, गर्वित दवे, प्रधुम्न बोहरा, अर्पित बोहरा, हेमेन्द्र ओझा, हर्षित दवे, योगेश दवे, दिशांत दवे इत्यादि द्वारा किया गया।

पं चिराग दवे ने बताया कि इस शुभ अवसर पर भगवान महादेव का अघोरी रूप का श्रृंगार गौरव ओझा, रवि उपाध्याय, यकेश सिंह चौहान योगेश रंगा, भेरू ओझा द्वारा किया गया।

अनिल दवे व गंगादत्त ओझा ने बताया कि सायं 7.30 बजे 108 ज्योति से महाआरती हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। आरती में गणेश दत्त ओझा, संजय बोहरा, शिवदयाल ओझा, अरविन्द बोहरा, पं रामेश्वर दवे, नवल किशोर ओझा, अशोक दवे, विकास ओझा, प्रधुम्न राज जोशी, ध्रुव राज जोशी, यश दवे, शिवम दवे के साथ महिला मंडल उपस्थित हुई।

ये भी पढें – सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Similar Posts