बोलचाल के बाद सरस पार्लर संचालक से मारपीट
जोधपुर,(डीडीन्यूज)।बोलचाल के बाद सरस पार्लर संचालक से मारपीट। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड नहर रोड पर एक सरस पार्लर पर आकर कुछ युवकों ने संचालक से मारपीट कर चोटें पहुंचाई। इस पर संचालक ने कुछ नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
इसे भी पढ़ें – अस्पताल के बाहर से बोलेरो चोरी
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी पूना राम पुत्र लुंबाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह नहर रोड पर कृष्णा सरस पार्लर का संचालन करता है। यहां पर नजदीक के रहने वाले लक्षमणलाल, गणपत,मनीष एवं रोशनलाल आदि ने पार्लर पर आकर उससे मारपीट की और सामान को तोडफ़ोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इनके बीच आपसी बोलचाल होने के बाद मारपीट की गई। आरोपी हाथ नहीं लगे है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

