जोधपुर, कमिश्ररेट की रातानाडा पुलिस ने गत वर्ष दिसंबर में हुई नकबजनी की वारदात का शनिवार को खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अब पूछताछ के साथ माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि गत वर्ष 27 दिसम्बर को पीडब्ल्यूडी चौराहा के पास भगवती कॉलोनी निवासी मनोहरलाल पुत्र लिखमीचंद पालीवाल की तरफ से चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित गांव गया था। तब अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां से 70 हजार रूपए, 20 ग्राम सोने की आइटम और 40 तोला चांदी का सामान चुरा ले गए।

Click image to check Amazon special👆

थानाधिकारी ने बताया कि घटना में गंभीरता को देखते हुए एसीपी पूर्व दरजाराम बोस के सुपरविजन में गठित टीम ने तीन शातिर नकबजनों तापडिय़ा बेरा चांदपोल निवासी प्रहलाद उर्फ प्रदीप पुत्र किशनलाल, परिहार नगर भदवासिया निवासी पवन पुत्र नवरतन देवड़ा और गांधी नगर 80 फीट रोड भदवासिया निवासी विनोद पुत्र जगदीश सोनी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से अब नकबजनी का माल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। कई अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

>>> प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने लगाया फंदा

Check best deals👆
Shop now👆

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026