Doordrishti News Logo

सहेली के इंस्टाग्राम आईडी पर परिचित के नंबर देख कर दूसरी सहेली ने विषाक्त पानी पिलाया

  • पीड़ित नौवीं की छात्रा पहुंची अस्पताल
  • पर्चा बयान पर केस दर्ज

जोधपुर,सहेली के इंस्टाग्राम आईडी पर परिचित के नंबर देख कर दूसरी सहेली ने विषाक्त पानी पिलाया।
शहर के निकट करवड़ क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को उसकी सहेली ने पानी में विषाक्त पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि उसकी सहेली ने इस्टाग्राम आईडी पर अपने किसी परिचित के नंबर देखे जो कोई और चला रहा था। इस खुन्नस में संभवत: पानी में उसे विषाक्त पदार्थ पिलाया गया। पीडि़ता के पर्चा बयान पर पुलिस ने जहर खुरानी का केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – बीस वर्ष पूर्व ट्रक में जिंदा जलाकर हत्या करने व साजिश रचने वाले को पुलिस लाई जोधपुर

करवड़ के गंगाणाी की रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा की तरफ से पुलिस में पर्चा बयान दिया गया। इसमेें बताया कि 8 अप्रैल वह परीक्षा देकर अपने घर पर लौटी थी। तब उसकी परिचित सहेली ने फोन कर उसे बुलाया और मिलने को कहा। बाद में वह उससे मिलने गई। इस बीच पीडि़ता को प्यास लगने पर एक बैंक के प्याउ से पानी पीने की बात की। मगर परिचित सहेली ने अपने पास रखी पानी के बोतल से उसे पानी पिला दिया। इसके बाद पीडि़ता बेहोश हो गई और वह थबूकड़ा-आयड़माता मंदिर तिराहा पर पड़ी मिली। किसी राहगीर द्वारा उसे पानी के छींटे डालकर जगाया गया। फिर पिता को फोन कर जानकारी दी। पीडि़त जैसे तैसे अपने घर पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगी। पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि उसकी सहेली ने इस्टाग्राम आईडी पर उसके किसी परिचित के नंबर और नाम नहीं होने कहा था। जबकि पीडि़ता की इंस्टाग्राम आईडी कोई फर्जी तरीके से चलाकर गलत संदेश भेज रहा था। करवड़ पुलिस ने अब पीडि़ता के पर्चा बयान पर जहर खुरानी में केस दर्ज किया है। जिसमें अब जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026