बाइक से टकराने पर कार चालक से मारपीट कर रूपए व चेन छीनी
जोधपुर, शहर के रातानाडा सुभाष चौक क्षेत्र की एक होटल के नजदीक कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। कार से बाइक को टक्कर लगने पर युवकों ने मारपीट की और रूपए व सोने की चेन छीन ले गए। पीडि़त ने अब रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
डांगियावास के कांकेलाव स्थित सरनाडा की ढाणी निवासी राकेश विश्रोई पुत्र पोकरराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रातानाडा स्थित सुभाष चौक में होटल फन के पास से निकल रह था। तब उसकी कार के आगे चल रही एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इस पर बाइक सवार युवक उससे उलझ गया और अपने दोस्तों को भी बुला लिया। बाद में मारपीट करने के साथ उसके पास रखे 45 सौ रूपए, सोने की चेन छीन ले गए। युवकों को वह नहीं जानता है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अब बदमाशों की तलाश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

