Doordrishti News Logo

निधन पर परिवार गांव गया,चोर नगदी जेवरात ले गए

निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी

जोधपुर,निधन पर परिवार गांव गया,चोर नगदी जेवरात ले गए। शहर में सक्रिय नकबजनों ने दो मकानों में सेंध लगाकर हजारों की नगदी के साथ सोना चांदी चोरी कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सोनपुरा सुमेरपुर पाली हाल ऋषभ नगर उर्जा विहार पाल रोड निवासी भंवरसिंह पुत्र जबरसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई का निधन होने पर वह परिवार सहित 1 सितंबर को अपने गांव चला गया था। 9 सितंबर को पड़ौसी ने घर में चोरी होने की सूचना दी। तब उसने अपनी बेटी को वहां भेजा। मगर उसे सामान चोरी होने की जानकारी नहीं थी। 17 सितंबर को पूरा परिवार वापिस लौटा तो पता लगा कि अज्ञात चोर घर से 25 हजार की नगदी,सोने के कंगन, बिछिया,चेन के साथ चांदी की तीन पायल जोड़ी,चांदी की गिलास एवं प्लेट आदि चोरी कर ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने प्रकरण में अब तफ्तीश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – महिला को एमडी ड्रग बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

दूसरी तरफ भगत की कोठी थाने में सरस्वती नगर सी-401 में रहने वाले रेवतसिंह पुत्र बलवंत सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके मकान का निर्माण कार्य ओम कॉलोनी में चल रहा है। जहां से गुजरी रात में अज्ञात चोर लाइट फिटिंग से केबल,पानी की मोटर आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026