Doordrishti News Logo

घर से बेटी लापता,बाद में पता लगा जेवर नगदी चोरी

जोधपुर,घर से बेटी लापता,बाद में पता लगा जेवर नगदी चोरी।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेेक्टर 18 में रहने वाली एक लडक़ी मंदिर जाने का कहकर घर से निकली। मगर वह नहीं लौटी। बाद में परिवार के लोगों ने सामान चेक किया तो पता लगा कि नगदी और जेवरात नहीं हैं। पीडि़त ने चौखा के एक युवक पर बेटी से चोरी करवाने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है। चोरी में बेटी को नामजद किया गया है। चौहाबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 18 में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – अवैध देशी शराब से भरी पिकअप पकड़ी,एक गिरफ्तार

रिपोर्ट मेें बताया कि 18 सितंबर को उसकी बेटी घर से मंदिर जाने का कहकर निकली थी। मगर वह शाम तक नहीं लौटी। इस पर घर में सामान को चेक किया गया। तब पता लगा कि नगदी,एक तोला सोना और दस तोला चांदी के आइटम नहीं हैं। पीडि़त ने बेटी पर चोरी किए जाने का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में चौखा के एक युवक पर बेटी से चोरी करवाने का संदेह जताया गया है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026