Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा,पांच माह से यौन शोषण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा,पांच माह से यौन शोषण। जिला पूर्व में एक युवती को शादी का झांसा देकर पांच छह माह तक यौन शोषण किया गया। पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। हाल में उसने रेलवे स्टेशन के एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया। आरोपी अब शादी से मुकर गया।

पुलिस ने बताया कि 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप है कि उसकी जाति के युवक से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। बाद में वह उससे मिलने लगा। काफी जगहों पर घुमाया और शादी का झांसा देकर पहली बार दुष्कर्म किया। वह पिछले पांच छह माह से उसका यौन शोषण करता रहा और अब शादी से मुकर गया। पीडि़ता की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts: