Two labourers died in a road accident; angry people demonstrated by blocking the road.

सड़क हादसे में गई दो मजदूरों की जान आक्रोशित लोगों का रास्ता जामकर प्रदर्शन

पुलिस की समझाइश पर हुए शांत -सड़क शीघ्र दुरुस्त करवाने का आश्वासन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में गई दो मजदूरों की जान आक्रोशित लोगों का रास्ता जामकर प्रदर्शन। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र तनावड़ा-सालावास रोड पर इस्कॉन मंदिर के निकट दो दिन पहले सडक़ हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पिकअप के चालक ने बुलेट सवार दो मजदूरों को चपेट में लिया था। इस घटना के बाद सोमवार को आस पास के लोग आक्रोशित हो गए और रास्ता जामकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार सांगरिया फांटा-तनावड़ा के बीच लगातार हो रही सडक़ दुर्घटनाओं और मौतों से आक्रोशित स्थानीय निवासियों व व्यापारियों का सब्र सोमवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने सडक़ के दोनों ओर वाहन खड़े कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया और व्यापारी व राहगीर सडक़ पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलने पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी पश्चिम छवि शर्मा,बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने लोगों से समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया,जिसमें लूणी एसडीएम हंसमुख कुमार और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मोहमद शरीफ शामिल थे।

नाला निर्माण के बाद हादसे होने लगे
व्यापार मंडल ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि भैरव नाले के निर्माण के बाद से क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, सडक़ पूरी तरह विकसित नहीं होने, सिंगल रोड होने,जगह-जगह गलत कट,उभरे हुए सीवरेज ढक्कन और बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों की टक्कर से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस पर प्रशासन ने जल्द सडक़ निर्माण, दोनों तरफ आवागमन शुरू करने, रोड लाइट चालू करने और बीच में लगे बिजली के पोल हटाने का आश्वासन दिया।

शनिवार को गई थी दो जानें
बासनी थानान्तर्गत सांगरिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई पप्पाराम ने बताया कि पाल गांव के 30 वर्षीय सुमेर चौहान और उसका परिचित माधोपुरा सतलाना निवासी 32 वर्षीय पारसराम पुत्र ओमप्रकाश अपनी बुलेट बाइक लेकर सालावास से बासनी की तरफ आ रहे थे। तब तनावड़ा के पास इस्कान मंदिर के निकट बासनी से सालावास की तरफ जा रही एक पिकअप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026