Doordrishti News Logo

राजकीय आईटीआई जोधपुर में प्रवेश आवेदन 23 जुलाई तक

-कौशल प्रशिक्षण से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजकीय आईटीआई जोधपुर में प्रवेश आवेदन 23 जुलाई तक।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जोधपुर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2026 तक SSO पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से आवेदन कर सकते हैं।

उपलब्ध प्रमुख ट्रेड:- इलेक्ट्रीशियन,फिटर, वेल्डर,वायरमैन,टर्नर, MMV, RAC,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक,मशीनिस्ट, COPA,आशुलिपि व सचिवालय सहायक सहित कई रोजगारोन्मुखी कोर्स।

एडवोकेट जितेंद्र नागौरी बने पुरबिया प्रजापति छात्रावास संस्थान के अध्यक्ष

योग्यता: 14 वर्ष से अधिक आयु। ट्रेड के अनुसार 8वीं,10वीं या 12वीं पास।

आवश्यक दस्तावेज:- अंकतालिका,आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर व ई-मेल।

संस्थान प्रधान डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक व व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाता है,जिससे सरकारी,निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

आसाराम की पैरोल व ओपन जेल की याचिका पर सरकार से जवाब तलब