Doordrishti News Logo

नामी कंपनी के नाम का उपयोग कर एसेसरीज बेचने वाली तीन दुकानों पर कार्रवाई

दो दुकानदार गिरफ्तार

जोधपुर,नामी कंपनी के नाम का उपयोग कर एसेसरीज बेचने वाली तीन दुकानों पर कार्रवाई। शहर में एक नामी मोबाइल कम्पनी की एसेसरी के ट्रेड मार्क का उपयोग करते हुए नकली माल बेचने के मामले में कम्पनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करते हुए राय बहादुर मार्केट की तीन दुकानों पर छापा मारकर सर्च किया गया। इस दौरान मौके से डुप्लीकेट मोबाइल एसेसरी,ईयर बर्ड, मोबाइल कवर सहित अन्य सामान भी जप्त किया है। पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – मोहन लाल लाठर राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ एसीपी मंगलेश चुंडावत की टीम ने कारवाई करते हुए तीन दुकानों पर छापा मारा। पुलिस कारवाई की भनक लगते हुए मार्केट के कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। पुलिस के अनुसार कम्पनी की शिकायत थी कि उनके ट्रेड मार्क का उपयोग करते हुए कुछ दुकानदार नकली माल बेच रहे हैं। इस पर राय बहादुर मार्केट में की तीन दुकानों पर कार्रवाई कर सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर दो दुकानदारों आनंदपुर कालू पाली हाल अशोक कॉलोनी चांदणा भाखर बालाजी मंदिर के पास रहने वाले रविंद्र राव पुत्र प्रदीप कुमार राव एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10 निवासी दुष्यंत पुत्र रमेश खत्री को गिरफ्तार किया है।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026