जोधपुर, खांडाफलसा क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान से दिन के समय पायलों की जोडिय़ांं चुराकर ले जाने के आरोप में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि इस बारे में शोभावतों की ढाणी निवासी किशन कुमार पुत्र गणेश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसकी खांडाफलसा क्षेत्र में जेवरात की दुकान है। जहां पर 23 अगस्त की दोपहर के समय कुछ देर के लिये वह दुकान से गया। तब छीपानाडी काली टंकी के पास रहने वाले सोनू उर्फ सलमान पुत्र मोहम्मद साकिर उसकी दुकान पर आया और वहां शो केस में रखी पायल की जोड़ियां चुराकर ले गया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें –मानसून पड़ा सुस्त, 15 सितंबर के बाद विदाई के आसार
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

