मारपीट कर रूपए छीनने का आरोप
जोधपुर, करवड़ में विनायकपुरा भवाद के एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की और उससे रूपए छीन लिए। पीडि़त ने करवड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी।
करवड़ पुलिस ने बताया कि विनायकपुरा भवाद निवासी दीपाराम पुत्र हमीराराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह विनायकपुरा भवाद से निकल रहा था। तब पेमाराम और उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की और उसकी जेब से रूपए निकाल लिए।
भदवासिया अस्पताल में चोरी
शहर के माता का थान स्थित भदवासिया अस्पताल में चोरी हो गई। अज्ञात चोर वहां से कूलर और फ्रीज को चुरा ले गए। माता का थान पुलिस ने बताया कि इस बारे में अस्पताल के अधिकारी संदीप देवड़ा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर अस्पताल से कूलर और फ्रीज को चुरा ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

