Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग का सामान चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग का सामान चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार। शहर के महादेव नगर पाल रोड पर निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग की सामग्री और केबल चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। जिनसे अब सामग्री बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

270 ग्राम अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तार

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में तीन दिन पहले पाली बाजार महामंदिर निवासी शिवप्रसाद की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसके निर्माणाधीन भवन महादेव नगर पाल रोड से अज्ञात चोर एसी फिटिंग की केबल आदि चोरी कर ले गए।

पुलिस ने अब मामले की जांच के बाद उगली भाद्राजून जालोर हाल दल्ले खां चक्की के पास रहने वाले कैलाश और मसूरिया बावरी बस्ती हाल 11 सेक्टर झोपड़ पट्टी में रहने वाले दाउ को गिरफ्तार किया है। इनके चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास जारी है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत