Doordrishti News Logo

छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी युवक पकड़ा गया

  • मधुबन हाउसिंग बोर्ड की घटना
  • वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व जीप भी डिटेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी युवक पकड़ा गया।मधुबन हाउसिंग बोर्ड एरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी युवक को भगत की कोठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवक द्वारा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व जीप भी डिटेन की गई है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा पिछलेे 15 दिन से छात्राओं के साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इस संबंध में परिवादी ने थाना पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी के साथ 12 अप्रैल को शाम के समय एक युवक जीप लेकर आया व छेड़छाड़ कर यौन हमला किया। साथ ही छोटी बेटी जो नाबालिग है उसके साथ एक अप्रैल को इसी युवक ने मोटरसाइकिल पर आकर छेड़छाड़ की। इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

25 लाख की नकबजनी का खुलासा

वारदात को अंजाम देने वाले युवक का पता कर मुलजिम शिवगांव पुलिस थाना झंवर हाल न.19/ 31 महावीर नगर बासनी प्रथम फेस जोधपुर निवासी श्रेयांस चौधरी पुत्र गोबरराम जाट की तलाश कर दस्तयाब कर वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल व जीप को डिटेन किया गया।

मुलजिम श्रेयांस चौधरी द्वारा मधुबन हाउसिंग बोर्ड एरिया में पिछले पन्द्रह दिन से छात्राओं के साथ रात के समय मोटरसाइकिल व जीप का उपयोग कर छेड़छाड़ व मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।