Doordrishti News Logo

आधी रात पत्नी से फोन पर बात कर रहे युवक पर चाकू से हमला

जोधपुर,आधी रात पत्नी से फोन पर बात कर रहे युवक पर चाकू से हमला। शहर के चांदपोल के बाहर टैक्सी स्टेण्ड के समीप आधी रात को अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे युवक पर दो अन्य युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के घाव बायीं जांघ और हिप पर लगे हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावर में युवकों को नामजद कर अब पुलिस तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – कांस्टेबल टास्क के जाल में फंसा, शातिरों ने की 30 लाख की ठगी

काली टंकी संजय सी कॉलोनी निवासी रमजान पुत्र शफी मोहम्मद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह चांदपोल के बाहर टैक्सी स्टेण्ड के पास में अपने अन्य घर के बाहर रात ढाई बजे पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। तब एक स्कूटी पर इकराम और जपाती आए। इन लोगों ने उस पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसके साथी ने अस्पताल पहुंंचाया। चाकू के वार उसके बायीं जांघ एवं हिप पर लगे हैं। मामले में प्रतापनगर सदर पुलिस ने हत्याप्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की अब तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026