Doordrishti News Logo

पोतेे को बाहर बैठकर खेल खिला रही महिला के गले से युवक चेन ले भागा

पता पूछने के बहाने दिया वाररात को अंजाम

जोधपुर,पोतेे को बाहर बैठकर खेल खिला रही महिला के गले से युवक चेन ले भागा। सांईधाम के पीछे अरिहंत नगर में घर के बाहर चबूतरे पर पोते को खेल खिला रही एक वृद्धा के गले से शातिर चेन तोडक़र ले गया। वह पता पूछने के बहाने पास में आया और फिर वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा की पति की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में चेन लूट की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – 16 चक्का ट्रक में भरा मिला साढ़े पांच करोड़ का डोडा पोस्त

पुलिस ने बताया कि सांईधाम के पीछे अरिहंत नगर निवासी बाबूलाल पुत्र हजारीमल जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सुबह के समय उनकी पत्नी पोते को खेल खिला रही थी। तब एक सफेद रंग की मोपेड पर युवक आया और गाड़ी से उतर किसी राठी साहब का पता पूछने लगा। जानकारी होने से मना कर दिया गया। युवक अपनी मोपेड लेकर रवाना हुआ और फिर दो तीन मिनट बाद लौटा और उनकी पत्नी के गले पर झपटा मारकर चेन तोडक़र ले गया। चेन तकरीबन एक से डेढ़ तोला वजनी थी। पत्नी के चिल्लाने की आवाज पर घर के सदस्य दौडक़र बाहर आए, मगर बाद में युवक का पता नहीं लग पाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026