Doordrishti News Logo

दुकान के बाहर घूम रहा युवक गल्ले से 98 हजार चुरा ले गया

  • दुकानदार लघुशंका करने गया था
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखीं कारस्तानी
  • तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान के बाहर घूम रहा युवक गल्ले से 98 हजार चुरा ले गया। शहर के सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र मोती चौक रोड पर एक टैक्सटाइल की दुकान में रविवार को दिनदहाड़े युवक गल्ले से 98 हजार रुपए चुरा ले गया। वह काफी देर तक दुकान के बाहर देखा गया और मौका लगने पर वारदात को अंजाम दिया। वक्त घटना दुकानदार लघुशंका करने गया था। वापिस आया तो गल्ले से रूपए चोरी मिले।
इस बारे में सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि एलआईसी कॉलोनी उम्मेद क्लब के पास रहने वाले निलेश पुत्र नवल किशोर मनिहार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह मोती चौक रोड सुपारी गली में आई टैक्सटाइल की दुकान चलाता है। उसकी दुकान का एक पार्टनर बाहर गया हुआ है। वह रविवार को दुकान पर बैठा था। दोपहर के समय तकरीबन 2-3 बजे के आस पास वह लघुशंका के लिए गया था।

घर से 4-5 लाख की नगदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी केस दर्ज

दुकान के गल्ले में चाबी लटक रही थी। लघुशंका कर वापिस आया तो गल्ले में रखे रुपयों की अलग अलग गड्डियां गायब मिली, जिसमें सौ पचास की गड्डियां शामिल थी। यह तकरीबन 98 हजार रुपए थे। दुकान और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक संदिग्ध युवक वहां नजर आया। वह हर थोड़ी देर में रैकी कर रहा था। फुटेज में युवक गल्ले से रूपए चुराते देखा गया। थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि रूपए चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। संदिज्ध युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related posts: