मंदिर से बूस्टर और डेढ़ सौ मीटर केबल चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिर से बूस्टर और डेढ़ सौ मीटर केबल चोरी,केस दर्ज। शहर के निकट मथानिया में बड़ा कोटचा खुर्द गांव में एक मंदिर से अज्ञात चोर बूस्टर और डेढ़ सौ मीटर केबल चोरी कर ले गए। इस बारे में मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई।
दुकान के बाहर घूम रहा युवक गल्ले से 98 हजार चुरा ले गया
मथानिया पुलिस ने बताया कि बड़ा कोटेचा खुर्द निवासी खिंवसिंह पुत्र बुध सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बड़ा कोटेचा खुर्द में माताजी का मंदिर आया है। जहां पर 6 जून को अज्ञात चोरों द्वारा बूस्टर और डेढ़ सौ मीटर केबल को चुरा लिया गया।
