ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत
जोधपुर,ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत।शहर के अशोक उद्यान पाल रोड पर एक व्यक्ति ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – दाल व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 2.45 लाख की लूट
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के उज्जैन हाल अशोक उद्यान पाल रोड के सामने रहने वाले 32 साल के अनिल भाट पुत्र भावसिंह भाट ने ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था।
इस पर घरवाले उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई सुनील भाट ने मर्ग की रिपोर्ट दी।शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

