Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी पत्नी का आरोप सूदखोरों से थे परेशान

  • आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज
  • पंद्रह फीसदी ब्याज वसूली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी पत्नी का आरोप सूदखोरों से थे परेशान। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में परिजन की ने मर्ग में रिपोर्ट दी। मगर अब उसकी पत्नी ने कुछ सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। कमरे से फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरा पुलिस ने सीलबंद किया हुआ है।

थानाधिकारी मानाराम ने बताया कि मूलत: मथानिया हाल माता का थान 80 फीट रोड पुरानी प्याउ के पास रहने वाले 30 वर्षीय हरिश पुत्र सुखदेव सांखला ने शुक्रवार की देर शाम को अपने घर के ऊपरी कमरें में जाकर फंदा लगा लिया। घरवालों का पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लाए,मगर यहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके परिजन की की तरफ से रात में मर्ग में रिपोर्ट दी गई थी। मगर अब उसकी पत्नी वंशिका ने रज्जाक और तरूण दइया नाम के दो शख्स पर रूपयों को लेकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। हरिश ने सूदखोरों से परेशान होकर फंदा लगाया था।

पांचवें दिन भी शव की नहीं हुई पहचान

पंद्रह फीसदी तक ब्याज वसूली 
रिपोर्ट में आरोप है कि रज्जाक और तरूण दइया ने मिलकर उसके पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है। उसके पति से पंद्रह फीसदी तक ब्याज वसूली की जाती थी और प्रति दिन चार हजार रुपए की पेनेल्टी वसूलते थे। इस बात से उसका पति परेशान रहने लगा और सुसाइड किया।

मोबाइल में चैट का उल्लेख 
मृतक का मोबाइल चैक करने पर उसकी चैट में दोनों नामजद आरोपियों से वार्तालाप का पता लगने पर पत्नी ने रिपोर्ट दी। थानाधिकारी मानाराम के अनुसार आत्महत्या दुष्प्रेरित किए जाने का के स दर्ज किया गया है। कमरे से फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। अग्रिम जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सुुपुर्द किया गया।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025