पीहर आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत
गोलियों के सेवन से मौत की आशंका
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीहर आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत।शहर के तीसरी चौपासनी रोड नवल बस्ती में अपने पीहर आई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके अत्यधिक गोलियों के सेवन की आशंका जताई जाती है।
तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था,मगर गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
खांडा फलसा थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि नवल बस्ती तीसरी चौपासनी रोड निवासी दीपक पंडित ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। उसकी 26 वर्षीय बहन तनु इन दिनों पीहर आई हुई थी। उसने 25 अक्टूबर को ज्यादा गोलियों का सेवन कर लिया था,जिस पर उसकी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उसकी गुरुवार को मौत हो गई। थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि उसकी शादी को दो ढाई साल हुए थे और ससुराल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच चल रही है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

