रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दंपती को लिया चपेट में महिला की मौत,पति घायल

  • जोधपुर बाड़मेर हाइवे धवा- सिणली फांटा पर हादसा
  • ग्रामीणों का टायर जलाकर प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दंपती को लिया चपेट में महिला की मौत,पति घायल। निकटवर्ती जोधपुर-बाड़मेर हाइवे धवा सिणली फांटा के पास में आज दोपहर में रोडवेज बस ने सडक़ के किनारे खड़े दंपती को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति बुरी तरह घायल हो गया,जिसे जोधपुर अस्पताल भेजा गया है।

इधर इस घटना को लेकर दोपहर में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और डिवाइडर अथवा ब्रेक लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने सडक़ पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और नेशनल ऑथोरिटी के अधिकारियों को भी बुलाने की मांग रखी।
समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस अधिकारी और ग्रामीणों में बातचीत चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक झंवर के गेहलावास निवासी गुमानाराम और उसकी पत्नी यहां जोधपुर-बाड़मेर हाईव के पास धवा सिणली फांटा के पास सडक़ किनारे खड़े थे। तब बाड़मेर की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और गुमानाराम बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया।

इधर घटना के बाद जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन जाहिर किया। ग्रामीणों ने यहां पर डिवाइडर अथवा जंपर बनाने की मांग रखी ताकि दुर्घटना ना हो।

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता चल रही 
इन दिनों जोधपुर में शहरी और ग्रामीण सांसद खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। जोधपुर के पाल धवा में ग्रामीण ओलंकिप खेल चल रहे हैं। जिस स्थान पर उक्त दुर्घटना हुई है वहां भी खेलकूद का आयोजन हो रहा है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025