विकास रथ यात्रा का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकास रथ यात्रा का भव्य स्वागत। राजस्थान सरकार के सेवा,सुशासन और विकास के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “विकास रथ यात्रा” का आज सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में बाबा रामदेव मंदिर,मसूरिया पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और विकास रथ यात्रा जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिला है।

पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार ने विगत दो वर्षों में अल्लेखनीय विकास कार्य किये हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान उपमहापौर किशन लड्ढा,जिला संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा, जिला सह-संयोजक ओमप्रकाश दहिया व गौरव जैन,सूरसागर विधानसभा संयोजक घनश्याम वैष्णव,सह-संयोजक ललित पारवानी एवं रामचंद्र भाटी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मेहन्द्र मेघवाल, महेंद्र तंवर,सीमा माथुर भी उपस्थित थे।

विकास रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,सुरेश मघवाल,रमेश डाबी,राकेश घाटीवाला,प्रकाश मेवाडा़,ताराचन्द गहलोत,मोहित ओझा,श्याम सुन्दर गौड़,इन्द्रा राजपुरोहित,गणपत सागर,अमर लाल बर्गी,फतहराज माकड़,ओम प्रकाश मेवाडा़,गुलाब सुखवानी,सुमित पंवार,कमलेश गोयल,प्रेरणा त्रिवेदी,अजय सिंह मेड़तिया,लक्ष्मण सोलंकी,संजय विश्नोई,पूनम डांगी,माया आदि की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर हेमंत जानयानी ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दो वर्षों में जनकल्याण,आधारभूत विकास और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। विकास रथ यात्रा सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बना रहे हैं। कार्यक्रम में चौपासनी मंडल सह-संयोजक मंगलाराम मेघवाल,झूमर पालीवाल, प्रियंका त्यागी,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठ पदाधिकारी,शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद व मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाडी़,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र शर्मा ईडवा,जुगल सांखला,नरपत सोनी, पदम सिंह खीची,नरेन्द्र फितानी, महेश परिहार,श्याम सुन्दर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं प्रदेश के सतत विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026