Doordrishti News Logo

बस में युवती से छेड़छाड़ फोन करने पर आए भाई से भी की मारपीट

जोधपुर(डीडीन्यूज),बस में युवती से छेड़छाड़ फोन करने पर आए भाई से भी की मारपीट। जोधपुर से बाड़मेर जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस में सवार एक युवती से छेड़छाड़ हो गई। छेड़छाड़ का आरोप बस स्टाफ पर लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने युवती को आपत्तिजनक इशारे किए और जबरन मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया।

शिकायत पर बाड़मेर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी दोनों बस स्टाफ फरार हैं। पीडि़ता ने बताया कि जब वह बस में यात्रा कर रही थी,तभी बस स्टाफ (प्रेम और रेखाराम) ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया,तो वे और अधिक आक्रामक हो गए।

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी कार,मां-बेटी समेत तीन की मौत

पीडि़ता ने बताया कि बस के स्टाफ ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और बाड़मेर पहुंचने पर उसका बाइक से पीछा किया। जब पीडि़ता का भाई मौके पर पहुंचा,तो बस स्टाफ ने उसके साथ भी मारपीट की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed