भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी कार,मां-बेटी समेत तीन की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी कार,मां-बेटी समेत तीन की मौत।जालोर जिले में भारतमाला एक्सप्रेस वे 754 पर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में मां- बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन घायल है। दो घायलों को पालनपुर रेफर किया गया है और एक सांचौर के अस्पताल में भर्ती है। हादसा सांचौर में भारतमाला एक्सप्रेस वे 754 पर भादरुणा सरहद में बुधवार रात करीब 2.15 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही झाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

झाब थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के जोगीवाली निवासी परिवार द्वारिकाधीश दर्शन करके वापस लौट रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर भादरुणा के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। घटना के समय कार में सात लोग सवार थे।

जोधपुर: फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी और साथी पर रुपए चुराने का संदेह

हादसे में सुभाषवती पत्नी मीठाईलाल और उनकी बेटी प्रमीला की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कार ड्राइवर गुड्डू पांडे की सांचौर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में मीठाईलाल गोस्वामी और उनका बेटा आशीष गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पालनपुर रेफर किया गया है। उनकी बेटी अनिता को पैर में चोटें आई है, जो सांचौर के मेडिप्लस अस्पताल में भर्ती है। सबसे छोटी बेटी कविता को कोई चोट नहीं आई।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed