राउमावि पूंजला में लगाया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के संघटक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के विशेषज्ञ शिक्षक चिकित्सकों की टीम ने पूंजला स्थित शिवराम नत्थुजी टाक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया।
बाड़े में खड़ी कार में मिला 1.17 क्विंटल डोडा पोस्त
शिविर के प्रमुख बिंदु
होम्योपैथी चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर डॉ.गौरी शर्मा एवं शिविर प्रभारी प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमावत ने बताया कि शिविर में डॉ.अंकिता आचार्य,डॉ. राकेश कुमार मीना तथा चतुर्थ वर्ष के छात्र मोहन लाल,कृष्ण कुमावत एवं इलियास खान ने सेवाएं दी।
शिविर में कक्षा 6 से 10 तक के 102 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गई। शिविर में बच्चों को मौसमी बीमारियों,तापमान के उतार-चढ़ाव तथा नमी के कारण होने वाले वायरल, बैक्टीरियल एवं मच्छर जनित संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए। गर्मी के मौसम में साफ-सुथरा पानी पीने,बाहर का खुला खाना न खाने और मच्छरों को पनपने न देने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान जुखाम,बुखार,आंखों से पानी आना, सिरदर्द,भूख न लगना,पेट में कीड़े,पेट दर्द,चर्म रोग, रक्त की कमी,कब्ज,उच्च रक्तचाप,मधुमेह,बालों का झड़ना एवं जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं के लिए होम्योपैथिक दवाइयां दी गईं।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्राचार्य केवल चन्द सुखाड़िया तथा शिक्षकगण नरपत सिंह गहलोत,रामविलास जाखड़,ललित किशोर, ममता शर्मा,संतोष देवी का सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने शिविर आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो.(वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल का आभार व्यक्त किया।
