- आधा दर्जन गाड़ियां लगी हैं आग बुझाने को
- आग लगने कारणों का अभी तक पता नही चला
जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज दोपहर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए बासनी व बोरानाडा से आग बुझाने वाली गाड़ियां रवाना की गई। करीबन आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण आरंभिम तौर पर सामने नहीं आया है।
दमकल सूत्रों के मुताबिक बोरानाडा में शेखावटी आर्ट हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में दोपहर आग लगने की सूचना पर दमकल को रवाना किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बासनी से भी गाडिय़ां रवाना की गई। करीबन आधा दर्जन दमकलोंं को वहां बुलाया गया है। फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। बुरादे में चिंगारी गिरने की आशंका भी जताई जाती है। अग्निशमन टीमें आग पर काबू करने के प्रयास में लगी हैं।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

