अब तक एक दर्जन केस दर्ज,ठगी की रकम ढाई करोड़ से ज्यादा
एक्सपो प्लेटफार्म पर यूएसडीटी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी -गिरोह पर चार और केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अब तक एक दर्जन केस दर्ज, ठगी की रकम ढाई करोड़ से ज्यादा।शहर के लोगों को एक्सपो प्लेट फार्म पर यूएसडीटी एवं क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक साथ चार प्रकरण सरदारपुरा थाने में दर्ज हुए हैं। एक प्रकरण गत सप्ताह ही दर्ज हुआ था। अब तक एक दर्जन केस सामने आ चुके हैं। लोगों को बिना रसीद और लिखापढ़ी कर रकम ऐंठी गई थी। लेन देन आमने सामने हुआ था। अब तक दो से ढाई करोड़ तक की ठगी सामने आ चुकी है। भरतपुर जिले में प्रकरण सामने आए हैं।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि खारिया कुआं उदय मंदिर निवासी मो.फैजल, कविराज का बाड़ा सोजती गेट निवासी जावेद खां, वैशाली टाउनशिप झंवर रोड निवासी सैयद अशमत अली व उदयपोल नागौरी गेट निवासी बिलाल खां की तरफ से चार अलग अलग प्रकरण जितेंद्र जांगिड़, पूजा भाटी,रजत शर्मा, विकास मोर्य आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
इन सभी का आरोप है कि उन्हें क्रिप्टो एवं यूएसटीडी में निवेश के लिए बड़े लाभांश का प्रलोभन दिया गया था। यह लोग एक्सपो प्लेटफार्म संचालित करते थे और वहां पर पैसा लगाना बताते थे।आरोपियों ने अपना एक कार्यालय भी नागौरी गेट क्षेत्र में खोल रखा था। यहां सरदारपुरा चिल्ड्रन पार्क क्षेत्र की फर्जी चाय कैफे पर आरोपियों ने उनसे लाखों की रकम ली थी।
इन्हें सप्ताह में 4-5 प्रतिशत एवं मासिक तौर 8-12 फीसदी तक लाभांश का प्रलोभन दिया गया था। इनमें फैजल,जावेद खां एवं सैयद अशरत से 1 जनवरी 26 से 28मार्च 26 तक रकम ली गई। बिलाल खां ने 21 सितंबर 25 से 28 मार्च 26 तक रकम को जमा करवाया था।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि लेनदेन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। लेनदेन करते समय कोई कागजी कार्रवाई का फिलहाल पता नहीं चला है। पहले भी एक प्रकरण दर्ज हुआ है। थाने में अब तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं।
