Doordrishti News Logo

रोडवेज बस परिचालक से मारपीट

  • टिकट मशीन को तोड़ा
  • धमकी दी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बस परिचालक से मारपीट। निकटवर्ती मथानिया के उम्मेद नगर में फलोदी आगार की एक रोडवेज बस के चालक- परिचालक को रोककर मारपीट करने,टिकट मशीन को तोडऩे एवं धमकी दिए जाने का प्रकरण मथानिया थाने में दर्ज हुआ है। आशंका है कि रूट बस चलाने को लेकर विवाद हो सकता है। फिलहाल मथानिया पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

अब तक एक दर्जन केस दर्ज,ठगी की रकम ढाई करोड़ से ज्यादा

मथानिया पुलिस ने बताया कि रामदेवरा के सुजासर निवासी रायपाल सिंह पुत्र जबर सिंह फलोदी आगार की रोडवेज बस में चालक- परिचालक पद पर कार्यरत है। वह मंगलवार को सुबह रोडवेज बस लेकर मथानिया के उम्मेद नगर से निकल रहा था। तब मनीष विश्रोई और श्यामलाल आदि ने बस को रुकवाया और मारपीट की।

आरोपियों ने टिकट मशीन को भी तोडफ़ोड़ दिया। जाते हुए इन लोगों धमकी दी। मथानिया पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। आशंका है कि इनके में बस रूट को लेकर यह विवाद किया गया है। फिलहाल मथानिया पुलिस जांच में जुटी है।