गांजा तस्करी में वांछित पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा

आरोपी ढाई साल से था वांटेड

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 28 माह से फरार चल रहे एक अपराधी को अब गिरफ्तार किया है। आरोपी के फरारी के चलते उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। मामले में जांच कुड़ी थानाधिकारी हमीरसिंह की तरफ से की जा रही थी और प्रकरण विवेक विहार थाने में दर्ज हो रखा था।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीना के निर्देशानुसार और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा,आन्नदसिह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में कुड़ीभगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह मय टीम ने 28 महिनों से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्कर फलोदी के लोहावट थानान्तर्गत दीपावत नगर खानू की टंकी फतेह सागर पीलवा हाल कुड़ी भगतासनी निवासी चंद्रभान उर्फ पिंटू पुत्र अजयराम विश्रोई को पकड़ा गया।

मामले के अनुसार 21 अप्रेल 2023 को विवेक विहार थाना पुलिस ने गश्त में कोसाना पीपाड़शहर हाल रामेश्वर नगर निवासी रामनारायण को को स्कूटी पर दो किलो गांजे के साथ पकड़ा था। इसमें चंद्रभान उर्फ पिंटू वांटेड चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। मामले में जांच कर रहे थानाधिकारी हमीर सिंह मय टीम ने उसे अब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी,कांस्टेबल चेनाराम,धीरज मीना,नरेंद्र सिंह एवं दिनेश भी शामिल थे।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025