मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण

  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
  • प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत गठित मीडिया मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) का मंगलवार को सहायक निदेशक,लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग तथा मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (एमएमसी) की सदस्य मधुलिका सिंवर ने निरीक्षण किया।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: मतदान दल रवाना

सिंवर ने सूचना केंद्र स्थित एमएमसी प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान प्रकोष्ठ द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों,संधारित अभिलेखों तथा मीडिया मॉनिटरिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूरी सतर्कता,गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एमएमसी प्रकोष्ठ द्वारा समाचार पत्र- पत्रिकाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित समाचारों एवं कटिंग का व्यवस्थित संधारण किया जा रहा है। इसके साथ ही टेलीविजन,केबल, रेडियो,इंटरनेट एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित सामग्री की भी निगरानी की जा रही है। पेड न्यूज के संभावित उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

राजनीतिक विज्ञापनों पर विशेष निगरानी
एमएमसी प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत ने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न टेलीविजन, केबल एवं एफएम चैनलों पर प्रसारित राजनीतिक विज्ञापनों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

सिंवर ने निर्देश दिए कि प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमानुसार प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रशांत सिंह,सुमन शेखावत,अश्विनी श्रीवास्तव,भूपेन्द्र सिंह संखला,प्रवीण पंवार, मीनाक्षी राठौड़,लक्ष्मण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।