प्रियंका बाहेती का सघन जनसंपर्क

  • महिलाओं ने विजय चुनरी उड़ाकर किया स्वागत
  • आज वाहन रैली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रियंका बाहेती का सघन जनसंपर्क। वार्ड संख्या 12 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बाहेती ने मंगलवार को वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर घर-घर दस्तक दी और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने हड्डी मिल,आदर्श सोसाइटी,नंदनवन ग्रीन, केशव नगर,गुलाब नगर, प्रेम नगर,सुभाष विहार, सुभाष नगर एवं हैवी इंडस्ट्रीज एरिया का दौरा किया। महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने विजय चुनरी उड़ाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

अग्रसेन नगर में महिला भजन मंडली ने स्वागत किया। गुलाब नगर में शांतिलाल सालेचा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बैलेट नंबर 1 पर कमल के निशान पर मतदान की अपील की। हड्डी मिल क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नगरपालिका चुनाव से पहले जोधपुर ग्रामीण पुलिस का रूट मार्च

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने स्थानीय समस्याएं बताईं। प्रियंका बाहेती ने कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी और सेवा का अवसर मिलने पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड में तीन पुरुष एवं तीन महिला टोलियों का गठन किया गया।

आज वाहन रैली
9 सितंबर को प्रातः 10 बजे प्रियंका बाहेती के पक्ष में वाहन रैली चुनाव कार्यालय से रवाना होकर सुभाष नगर,प्रेम नगर, अग्रसेन नगर,केशव नगर, नंदनवन होते हुए आदर्श सोसाइटी से वापस कार्यालय पर समापन होगी।

इस दौरान मनोहर लाल लड्ढा,रवि केला,अरुण शर्मा,शांतिलाल सालेचा, राधेश्याम डागा,सुरेश बूब,कमल भूतड़ा,जेठा राम सुथार,डॉ.हेमंत कुमार,वीरेंद्र डागा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।