Doordrishti News Logo

सूरसागर थाने का हिस्ट्रीशीटर चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली गिरफ्तार

  • नकबजनी का खुलासा
  • आरोपी के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूरसागर थाने का हिस्ट्रीशीटर चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली गिरफ्तार। पुलिस थाना चौहाबोर्ड ने सूने मकानों के ताले तोडक़र चोरी करने वाली नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली उर्फ चन्दू को गिरफ्तार किया है।

आरोपी सुरसागर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है,जिसके खिलाफ चोरी व नकबजनी के कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार पाल रोड स्थित रांकावत विहार निवासी महिला के मकान में 2 सितंबर की रात चोरी की वारदात हुई थी।

50 हजार का इनामी ठेकेदार हरिद्वार से गिरफ्तार

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को नामजद कर दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बंद मकानों की रैकी करता था और मौका मिलते ही ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी के माल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।