घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग,फुटेज में दिखे दो बदमाश
जोधपुर,शहर के नागौरी गेट स्थित रामबाग कागा कॉलोनी क्षेत्र में गुजरी रात एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो को किन्हीं दो शख्स ने आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश देखे गए हैं। पुलिस ने गाड़ी मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि रामबाग कागा कॉलोनी निवासी विकास पुत्र नरेश कंडारा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – युवक रेल से कटा,पहचान के प्रयास
इसमें बताया कि उसकी एक बोलेरो कार घर के बाहर खड़ी थी। मध्य रात में किसी शख्स ने आग लगा दी जिससे गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं जो गाड़ी के आसपास देखे गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान के साथ अब तलाश की जा रही है। फिलहाल इनका पता नहीं चला है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

