Doordrishti News Logo

वह पुलिस को देखकर भागा,तलाशी में मिला 1.3 किलो अवैध डोडा पोस्त

जोधपुर,वह पुलिस को देखकर भागा,तलाशी में मिला 1.3 किलो अवैध डोडा पोस्त। कमिश्ररेट की सूरसागर पुलिस ने रॉयल्टी नाका के पास में संदिग्ध युवक को पकड़ उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। बैग में 1350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त होने पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – कार बाजार मालिक ने ग्राहक को बेची पुरानी कार,धोखे से हड़पे13.50लाख

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि आज दिन में पुलिस की टीम रॉयल्टी नाका के पास में थी। तब एक युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस को देखकर खेतों की तरफ से भागने लगा। इस पर पीछाकर उसे पकड़ा गया और बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। युवक बिश्रोईयों की ढाणी बेरू निवासी रमेश पुत्र मुन्नाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से अब अवैध डोडा पोस्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी स्वामी के साथ एसआई मेहराजराम,कांस्टेबल रणजीत,सुरेश,धर्माराम एवं महेंद्र सिंह शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026