Doordrishti News Logo

पुलिस थाने के बाहर झगड़ा करते बैग में भरे नोट गिरे

  • पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
  • संदिग्ध युवकों के पास में मिले 5.35 लाख रूपए
  • पुलिस ने किए जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस थाने के बाहर झगड़ा करते बैग में भरे नोट गिरे।कमिश्ररेट की प्रतापनगर सदर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ उनके पास से 5.35 लाख रुपए जब्त किए है। वे रुपयों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए,इस पर पुलिस ने रुपयों को बीएनएसएस की धारा 106 में जब्ती की कार्रवाई की है।

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि प्रतापनगर सदर थाने के बाहर दो युवक आपस में गुत्थमगुत्था होते हुए एक दुसरे पर रुपयों के बारे में आरोप प्रत्यारोप करते हुए झगड़ रहे थे,जिनके बीच में जमीन पर काफी रुपए बिखरे पड़े थे। बाद में उन्हें दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम पते उत्तम सोलकी पुत्र जयनारायण सोलंकी निवासी गेंवा बाइपास सूरसागर औ पूनाराम पुत्र भबूता राम निवासी विष्णु की ढाणी लूणावास खारा झंवर होना बताया।

झगड़े के बारे में पूछने पर उत्तम सोलंकी ने बताया कि पूनाराम मेरा जानकार व दोस्त है, जिसके खाते में लेनदेन सम्बन्धी कुछ तकनीकी समस्या होने से पैसे मेरे खाते में जमा करवाए,जो मैंने पूनाराम के कहने पर रुपए बैंक से निकलवा लिए। हम दोनों ने कही सुरक्षित स्थान पर जाकर पैसों की गिनती कर पूनाराम को पूरे पैसे सुपुर्द करने की बात कर बैंक से रवाना हो गए।

नकबजन गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

रास्ते में मन में विचार आया कि ये पैसे किसी और व्यक्ति के या दो नम्बर के होंगे इसलिए मैने गाड़ी मोड़ते हुए प्रतापनगर सदर थाने पर आ गया। तब थाने पर पूनाराम ने मुझे रोकते हुए कहा कि तूं थाने पर क्यों आ गया है। थाने का क्या लेना देना है इसमें कहते हुए हम दोनों में रूपयों के बंटवारे का लेकर झगड़ा हो गया व रूपए बैग से निकल कर नीचे जमीन पर बिखर गए।

थानाधिकारी व्यास ने बताया कि बाद उनसे रूपयों को लेकर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर रूपयों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई एसआई देवाराम, हैडकांस्टेबल सेठाराम आदि शामिल थे।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026