Doordrishti News Logo

मंडोर से नेहरू पार्क आया युवक, आईफोन चोरी

जोधपुर,मंडोर से नेहरू पार्क आया युवक,आईफोन चोरी।मंडोर से नेहरू पार्क सरदारपुरा आए एक युवक का आईफोन अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। इस बारे में युवक की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर दस दिन पहले लगे चौकीदारी ने लगाया फंदा

पुलिस ने बताया कि चुतरोजी का बेरा गोकुल की प्याऊ मंडोर निवासी अशोक कुमार पुत्र चैनाराम विश्नोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह गुरुवार को अपने किसी काम से नेहरू पार्क के पीछे आया था। जहां से उसका एक आईफोन-15 अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से फोन चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फैक्ट्री से केबल और मोटर चोरी
शहर के बोरानाडा स्थित थार ड्राईपोर्ट के समीप आई एक फैक्ट्री से अज्ञात चोर दो हजार फीट विद्युत केबल और मोटर चोरी कर ले गए। फैक्ट्री मालिक की तरफ से बोरानाडा थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि सीता नगर पाल रोड निवासी जेठाराम पुत्र मांगीलाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार उसकी एक फैक्ट्री बोरानाडा थार ड्राईपोर्ट के पास में आई है। जहां से अज्ञात शख्स दो हजार फीट विद्युत केबल और मोटर चोरी कर ले गए।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026