Doordrishti News Logo

मारपीट के साथ गाड़ी में तोड़फोड़, चेन छीनने का आरोप

जोधपुर,मारपीट के साथ गाड़ी में तोड़फोड़,चेन छीनने का आरोप। शहर के पावटा सी रोड पर कार सवार युवक और उसके दोस्त के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें – हत्या का आरोपी गुलामुद्दीन नेपाल भागने की फिराक में था

इस बारे में पीडि़त की तरफ से नामजद युवकों के खिलाफ महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। आरोपी हाथ नहीं लगे है और घटना 30 अक्टूबर को होना बताया गया है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि शक्ति नगर गली नम्बर 4 पावटा सी रोड निवासी मोहितमल पुत्र मांगीलाल माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि3!₹ वह 30 अक्टूबर को अपनी कार में अपने दोस्त के साथ क्षेत्र से निकल रहा था।

तब पुनीत सिंह,शिव,सौरभ उर्फ रामवीर,हर्ष मूथा आदि ने उसकी गाड़ी को रुकवाया। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच आपसी विवाद है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है। इन लोगों पर चेन चुराकर ले जानेj का भी आरोप है।

Related posts: