रेल की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर,रेल की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में तनावड़ा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – नर्सेज की मांगों को लेकर चिकित्सा सचिव को सौंपा ज्ञापन
पुलिस ने उसके भाई की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि लूणी स्थित खेजड़ली कलां निवासी राजूराम पुत्र पुखराज प्रजापत की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि उसका भाई जोधाराम गुरुवार को रेलवे फाटक तनावड़ा में क्रॉसिंग से निकल रहा था। तब अचानक से आई एक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवेक विहार पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुुपुर्द किया।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

