Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के खांडा फलसा थाना इलाके के सुखानंद की बगेची में एक नाबालिग से 19 साल का बदमाश छेड़छाड़ कर भाग निकला। लेकिन छेड़छाड़ की ये करतूत गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब ये सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने चंद ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली और उसे दस्तयाब कर लिया। खांडा फलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सुखानंद की बगेची की एक गली में नाबालिग अपने घर की ओर जा रही थी, तब एक युवक पीछे से उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर भाग गया। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक की पहचान की गई। जिस पर बकरा मंडी स्थित कसाईयों की गली निवासी 19 साल के आदिल पुत्र महबूब हुसैन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश ने इससे पहले भी एक युवती के साथ इसी तरह से छेड़छाड़ की थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं होने से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बुधवार को आरोपी के पकड़े जाने पर उसी युवती के पिता की ओर से देर शाम खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट दी गई। अब पुलिस आरोपी आदिल को मुकदमें में फिर गिरफ्तार करेगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026