Doordrishti News Logo

पीहर आई महिला के बैग से दस लाख के जेवरात चोरी

  • परिवाद पर पुलिस ने अब दर्ज किया केस
  • मामला छह सितंबर का

जोधपुर,पीहर आई महिला के बैग से दस लाख के जेवरात चोरी। जालेली नायला में अपने पीहर आई एक महिला के बैग से दस लाख के जेवरात चोरी हो गए। मामला 6 सितंबर का है। पुलिस ने परिवाद पर अब केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है। वक्त घटना पीहर पक्ष के लोग घर ही थे।

यह भी पढ़ें – भीयाराम स्मृति सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

रमजान का हत्था आशपुरा तिगरा डांगियावास की रहने वाली पूजा पत्नी गौतम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह 6 सितंबर को अपने पीहर जालेली नायला आयी थी। यहां पहुंचने पर उसने अपने बैग से मंगलसूत्र निकाल कर पहन लिया था। कुछ गीले कपड़े बैग मेें थे उसे सुखाने के लिए डाल दिया गया था। घर में उसकी मां पिता के साथ अन्य लोग भी थे।

उसके पास में दो बैग थे,एक बैग में उसने अपने सारे जेवरात रख दिए थे। मगर जब वह वापिस अपने ससुराल पहुंची और बैग चैक किया तो उसने रखे सोने चांदी के जेवरात जिनमें 42 ग्राम का रखड़ी सेट,55 ग्राम सोहनकंठी,चांदमाला झेला 24 ग्राम,दो अंगुठियां 10 ग्राम,गले का हार 12 ग्राम,चांदी की साठ तोला छड़ा जोड़ी,आर्टिफिशियल शीश फूल के साथ केंटिन का स्मार्ट कार्ड, एसबीआई वीसा कार्ड- डेबिट कार्ड के साथ आधार कार्ड इत्यादि थे। जो चोरी हो गए।

डांगियावास थाने में वक्त घटना के बाद रिपोर्ट दी गई,मगर पुलिस ने परिवाद में रख कर अब केस दर्ज किया है। इसमें अग्रिम जांच आरंभ की गई है।

Related posts: