Doordrishti News Logo

उचियारड़ा सांगली विधानसभा के कॉर्डिनेटर नियुक्त

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव

जोधपुर,उचियारड़ा सांगली विधानसभा के कॉर्डिनेटर नियुक्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सांगली विधानसभा से जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव करणसिंह उचियारड़ा को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें – कुएं पर पानी निकालते पैर फिसलने से गिरा,मौत

एआईसीसी के निर्देश पर राष्ट्रीय वाररूम चैयरमैन एस.ससिकान्थ सेन्थिल ने करणसिंह उचियारड़ा को कॉर्डिनेटर नियुक्त करने पर जोधपुर कांग्रेस ने खुशी जाहिर की है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश के कई नेताओं ने करणसिंह उचियारड़ा को बधाई दी है।

करणसिंह उचियारड़ा ने महाराष्ट्र विधान सभा के सांगली विधानसभा कॉर्डिनेटर बनने पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गाँधी,राहुल गांधी,केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा,प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का आभार जताया।

करणसिंह उचियारड़ा ने जोधपुर लोकसभा चुनाव को काफी रोचक बनाया। जोधपुर लोकसभा चुनाव पश्चात करणसिंह उचियारड़ा दिल्ली, उत्तर प्रदेश,पंजाब व हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष प्रचार प्रसार किया।

पिछले महीने करणसिंह उचियारड़ा को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में देवली उनियारा विधानसभा में भी चुनाव प्रभारी बनाया गया था। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर करणसिंह उचियारड़ा ने कहा पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है तो निष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करके कांग्रेस पार्टी को जीत के लिए संकल्पबद्ध है।