Doordrishti News Logo

कुएं पर पानी निकालते पैर फिसलने से गिरा,मौत

जोधपुर,कुएं पर पानी निकालते पैर फिसलने से गिरा,मौत। शहर के निकट डांगियावास स्थित बासनी निकूबा गांव में एक व्यक्ति कुएं से पानी निकालते पैर फिसलने से गिर गया। उसे पानी से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में मृतक के साले की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – जोधाणा वृद्धाश्रम में वरिष्ठजन संग बांटी दिवाली की खुशियां

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बासनी निकूबा का रहने वाला श्रवण सिंह पुत्र मोहनसिंह अपने घर पर टांके से पानी निकाल रहा था,तब अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह टांके में गिर गया। उसे बाद में पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इस बारे में उसकी साले गुजरावास बिलाड़ा निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Related posts: