रूट मार्च से दिया सौहार्द से त्योहार मनाने का संदेश
जोधपुर,रूट मार्च से दिया सौहार्द से त्योहार मनाने का संदेश। पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत पुलिस कमिश्नरेट जिला पूर्व द्वारा सोमवार को रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान कई जगह क्षेत्र वासियों व सामाजिक संस्थाओं ने रूट मार्च का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब होगी डोर स्टेप बैंकिंग
महामंदिर थाना क्षेत्र पावटा से सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे एडीसीपी वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में रूट मार्च रवाना हुआ। रूट मार्च पावटा से रवाना होकर मेड़तीगेट, हाथीराम का ओडा,घंटाघर,सिटी पुलिस, सर्राफा बाजार,आडा बाजार,खांडा फलसा होते हुए जालोरी गेट चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
रूट मार्च में हथियार बंद जवान जगह- जगह स्थानीय लोगों से दीपावली पर्व पर सौहार्द बनाए रखने,असामाजिक तत्वों द्वारा लॉ एंड बिगाड़ने की कोशिश करने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। रूट मार्च के दौरान आईपीएस मदन कलाल,महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल मीणा,उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, सदर कोतवाली, नागौरी गेट,सदर बाजार सहित अन्य थाना व पुलिस लाइन के जवान मौजूद थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

