Doordrishti News Logo

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब होगी डोर स्टेप बैंकिंग

रेलवे की प्रतिदिन की आय को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ही संग्रह और बैंक में जमा किया जाएगा

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब होगी डोर स्टेप बैंकिंग।उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा मालगादामों में होने वाली आय को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ही नामित एजेंसी के द्वारा स्टेशन से लेकर बैंक में जमा करवाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – सत्यनिष्ठा की शपथ से सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के दिशा- निर्देशन में भारतीय रेलवे की इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है जिसके द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी रेलवे स्टेशनों और माल केंद्रों की आय को सीधे संग्रह और बैंक में जमा करने के लिए डोर स्टेप बैंकिंग के लिए समझौता हुआ है।

इससे जमा की जा रही नगदी की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध होने से बेहतर पर्यवेक्षक और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। वर्तमान में उक्त आय को स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान बैंक में जमा करवाना पड़ता था या कैश सेफ द्वारा परिवहन किया जाता था।

इस समझौते को मूर्त रूप देने में उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके द्वारा की गई पहल से ही यह कार्य संभव हो पाया है।

इस समझौते के होने से सभी रेलवे स्टेशनों पर एक समान नगदी प्रेषण प्रणाली होगी। विभिन्न स्टेशनों द्वारा जमा की जा रही नकदी के बारे में वास्तविक समय की जानकारी से बेहतर पर्यवेक्षण और जवाबदेही में मदद मिलेगी। रेलवे स्टेशनों पर नकदी के अवांछित संचय से बचा जा सकेगा। स्टेशनों के आय को प्रेषित करने का स्मार्ट तरीका मिलेगा।

इस समझौते को तैयार करने में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा व यात्री विपणन) धीरूमल एवं उप वित्त सलाहकार अशोक मीणा ने भी निर्णायक भूमिका निभाई है। महाप्रबंधक अमिताभ ने इस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की समझ वित्तीय लेन-देन लेखांकन को व्यवस्थित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026