Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में गोरा होटल रोड पर मंगलवार की देर शाम एक कंटेनर के चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उस पर सवार दो युवक कुचले गए। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।

सूचना पर डांगियावास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार को कार्रवाई के उपरांत शव सौंपे जाएंगे। परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी जा रही है।

डांगियावास पुलिस थाने के सबइंस्पेक्ट देवाराम ने बताया कि पीपाड़ शहर के रहने वाले मोहम्मद इलियास एवं मोहम्मद गौरी आज शाम अपनी बाइक से जोधपुर से पीपाड़ गांव जा रहे थे। तब बिलाड़ा से जोधपुर की तरफ आ रहे एक कंटेनर के चालक ने गोरा होटल रोड पर इनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

आमने सामने हुई इस जोरदार भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मथुरादास माथुर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। सूचना पर डांगियावास पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और कार्रवाई आरंभ की। बताया गया कि घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से भाग गया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026