Doordrishti News Logo

विवाह समारोह से लाखों के जेवरात से भरा बैग चोरी

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
  • शादी में तीन महिलाओं के 70 तोला गहने चोरी

जोधपुर,विवाह समारोह से लाखों के जेवरात से भरा बैग चोरी। शहर के चौखा के पास में एक रिजोर्ट में रात को विवाह समारोह कार्यक्रम के बीच में लाखों के आभूषण से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 70 तोला सोने के जेवरात बताए गए,जो तीन महिलाओं के थे और एक बैग में रखे हुए थे।

इसे भी पढ़िए – खड़ी कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीसीटीवी फुटेज में दो शख्स नजर आए हैं,जिनकी पहचान कर पुलिस तलाश कर रही है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण को लेकर गहन तफ्तीश आरंभ करने के साथ चोरों की तलाश शुरू की है।

एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि चौखा के समीप आए एक रिजोर्ट में रात को शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। शादी समारोह अनिल मेहता नाम के व्यक्ति के परिवार में बच्चे की शादी थी। इसमें परिवार के काफी लोग आए थे। परिवार रिश्तेदारी की तीन महिलाओं का सोने के आभूषण से भरा बैग चोरी हुआ है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका के अनुसार अनिल मेहता सरदारपुरा के रहने वाले हैं। रिश्तेदार महिलाएं सुभाष नगर पाल रोड की हैं। महिलाओं के आभूषण एक बैग में थे और वे बैग को काफी देर तक कंधे पर लटकाएं हुए थी बाद में एक कुर्सी के नीचे रख दिया था। तब अज्ञात शख्स बैग को कुछ देर बाद चुरा ले गया।

बैग में 70 तोला सोने के आभूषण थे। जो तकरीबन 56 लाख के हैं। राजीव गांधी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसी टीवी फुटैज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दो संदिग्ध पर्सन देखे गए हैं,जिनकी पहचान की जा रही है।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026