खड़ी कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत
जोधपुर,खड़ी कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर,एक की मौत। जैसलमेर रिंग रोड पर कार के पास खड़े व्यक्ति को एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके पुत्र की तरफ से ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें – बाईजी तालाब क्षेत्र में बीमार मिली महिला की मौत
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि गुजरात के गांधी नगर जिले के सादरा थानान्तर्गत माधोगढ़ निवासी लाला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता अमृत चौहान 19 अक्टूबर की रात्रि के समय रिंग रोड जोधपुर जैसलमेर स्थित पांच दुकान केरू के पास सडक़ किनारे खड़े थे। उनके पास में कार वैन भी खड़ी थी।
तभी एक ट्रेलर के चालक ने वैन के साथ उसके पिता को भी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

