Doordrishti News Logo
पूर्व विधायक मोहन मेघवाल के देहांत पर भाजपा में शोक की लहर
मंगलवार को अन्तिम दर्शन में पहुंचेगे भाजपा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता 
जोधपुर,पूर्व विधायक मोहन मेघवाल के देहांत पर भाजपा में शोक की लहर। राजस्थान सरकार से भाजपा के पूर्व मंत्री व सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ‘भईसा’ के रूप में विख्यात मोहन मेघवाल का आकस्मिक देहांत से भाजपा में शोक की लहर छा गई।
दुःख की इस घड़ी में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जेडीए चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,उप महापौर किशन लड्डा,जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर,गीता भाटी,संजय चंदीरमानी,शोभित राठी,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।
 22 अक्टूबर को भईसा के अन्तिम दर्शन हेतु उनके निवास पर एकत्रित होकर उनके पाथिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके नमन किया जायेगा।
भईसा की स्मृति अक्षुण्ण रहेगी
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।उन्होंने कहा कि मेघवाल के देहावसान की सूचना से मन व्यथित है।
उन्होंने कहा कि राजनीति की तरह सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी विनम्रता,सहृदयता और सदाशयता के चलते गहरी लोकप्रियता रखने वाले सामान्य लोगों द्वारा “भईसा” नाम से जाने जाने वाले सूरसागर से विधायक भी थे। संगठन और वैचारिक निष्ठा के पर्याय मोहन जी का जाना एक स्थायी रिक्तता बना गया। भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य आज शोकमग्न है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपनी शरण प्रदान करें। परिवारजनों से दुख में मैं सहभागी हूँ।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026